Molitics

@moliticsindia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमागी नक्सली' (Dimagi Naxals) शब्द पर छिड़े राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्थिति साफ की है। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के 'प्राउड टू बी ए दिमागी नक्सली' वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को यह नहीं कहा था। किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि 'दिमागी नक्सली' वे लोग हैं जो माओवादियों का समर्थन करते हैं और संविधान को नहीं मानते, जो अलगाववादियों का साथ देते हैं व अनुच्छेद 370 की वकालत करते हैं, और जो देश से पूर्वोत्तर को अलग करने के लिए 'चिकन नेक' काटने की बात करते हैं। #KirenRijiju #PChidambaram #Congress #IndependenceDay

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch