Molitics

@moliticsindia

बिहार की राजनीति के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी राजनीतिक दबाव में आने के बजाय नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार काम करें, क्योंकि सत्ता स्थायी नहीं होती और भविष्य में हर फैसले का जवाब देना पड़ सकता है। तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बिहार में प्रशासन की निष्पक्षता और सरकारी कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है। #Bihar #BiharPolitics #SamratChoudhary #PoliticalStatement #BiharAssembly

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch