Molitics

@moliticsindia

हरियाणा में बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए दबिश देने पर UP के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। दरअसल, बिजनौर के नांगल थाने की टीम एक वांछित आरोपी पंकज की तलाश में गुरुग्राम पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, टीम ने दूसरे राज्य में जाने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं दी और तय प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया। दबिश के दौरान आरोपी के साथी दिकेंदर उर्फ DK ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच के बाद एक दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। #UPPolice #BijnorPolice #Gurugram

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch