Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने X पर वीडियो शेयर कर केजरीवाल और भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। सिरसा ने कहा कि "बदलाव" का दावा करने वाली आप सरकार के राज में पंजाब ड्रग्स की महामारी में झुलस रहा है। दिनदहाड़े घूम रहे ड्रग माफिया पर शिकंजा कसने के बजाय, पुलिस और प्रशासन को सरकारी डॉक्टरों को डराने-धमकाने में लगा दिया गया है, ताकि वे नशामुक्ति से जुड़े वीडियो हटाएं और असली आंकड़े छुपाएं। ड्रग्स की समस्या को सुलझाने के बजाय आप सरकार सरकारी संसाधनों को सस्ते पीआर और डैमेज कंट्रोल में उड़ा रही है। पंजाब को अब झूठे वादों की नहीं, बल्कि जवाबदेही और सच्चाई की जरूरत है! #PunjabNews #PunjabDrugCrisis #ManjinderSinghSirsa #ArvindKejriwal #BhagwantMann #DrugMafia

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch