Molitics

@moliticsindia

संसद के पास छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग को लेकर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने घायल छात्रों से मुलाकात का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे युवाओं पर कील लगी लाठियों और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। केंद्रीय मंत्रियों द्वारा दिल्ली पुलिस की सराहना किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश के बच्चों के साथ हिंसा करना और फिर साफ मुकर जाना इस सरकार की नीयत को दर्शाता है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों की अनदेखी करने और अपनी गलतियों को न स्वीकारने का आरोप लगाया। #RahulGandhi #Congress #DelhiPolice #StudentProtest #AmitShah

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch