Molitics

@moliticsindia

कानपुर देहात में पढ़ाई नहीं होने से परेशान एक छात्र के पुलिस चौकी पहुंचने का मामला सामने आया है। छात्र ने शिकायत की कि स्कूल में शिक्षक पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत और मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं, जबकि बच्चे कक्षा में खेलते रहते हैं। छात्र की शिकायत सुनकर पुलिस ने उसे मदद का आश्वासन दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #UPNews #GovernmentSchool #EducationSystem #EducationCrisis #StudentVoice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch