Molitics

@moliticsindia

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डिजिटल यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की नई व्यवस्था और उत्तर प्रदेश सरकार की ‘स्मार्ट स्कूल’ योजना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि 15 अक्टूबर से यूपीआई डिजिटल लेनदेन पर शुल्क वसूलने की व्यवस्था जनता से दोनों हाथों से टैक्स वसूलने जैसी है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। वहीं, यूपी सरकार द्वारा ₹300 करोड़ की लागत से 14,500 स्कूलों को ‘स्मार्ट स्कूल’ बनाने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट पढ़ाई’ से पहले स्कूलों में छत, बेंच, कुर्सी, शौचालय, साफ पानी और मैदान जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। #Mayawati #BSP #UPNews #UPGovernment #UPITransactions

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch