Molitics

@moliticsindia

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा चौधरी ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और सामाजिक दबाव पर बात करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके चरित्र, पहनावे, पहचान और वैवाहिक स्थिति के आधार पर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुरुषों के पहनावे पर आमतौर पर बहस नहीं होती, लेकिन किसी महिला के प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढ़ने पर सबसे पहले उसके चरित्र और पहनावे को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। इकरा ने कहा कि एक मुस्लिम, महिला और OBC होने के कारण उन्हें इन “कई लेयर्स” की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। #IqraChoudhary #SamajwadiParty #WomenRights #OBC #MuslimWomen

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch