Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी वीडियो को एडिट करके उसमें से सिर्फ एक-दो शब्द निकालकर बयानबाजी की जा रही है, तो इस पर उनकी कोई टिप्पणी नहीं है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने इंटरव्यू में बार-बार इस बात पर जोर दिया था कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी तरफ से यह सुनिश्चित करेंगी कि आरोपियों के बच निकलने की कोई गुंजाइश न रहे और यह घटना भविष्य के लिए एक मिसाल बने। #ShreyasiSingh #Jamui #BiharNews #JamuiCase #Bihar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch