Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में वह ‘अस्सलामु अलैकुम’, ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बुशरा बानो अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों से कोचिंग में दाखिला लेने की अपील करती दिखती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू लीगल फंड ने उनके खिलाफ राज्य के मुख्य सचिव/गृह विभाग से शिकायत की और आधिकारिक वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। इसके बाद 14 सितंबर को बुशरा बानो का तबादला कर दिया गया। उन्हें खड़गपुर की एडिशनल SP की जिम्मेदारी से हटाकर राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया। हालांकि, सरकारी आदेश में तबादले को ‘जनहित में प्रशासनिक फेरबदल’ बताया गया है। #BushraBano #IPS #WestBengal #ViralVideo #Police Bushra Bano, IPS Officer, West Bengal Police, Viral Video, Transfer Controversy, Hindu Legal Fund

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch