उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण के मुद्दे पर सियासत चरम पर है। राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद उन पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिग्नेश मेवाणी ने सीधा सवाल दागते हुए कहा, "FIR राहुल गांधी पर नहीं, बल्कि मनुवादी सोच को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी पर होनी चाहिए। देश का प्रधानमंत्री संविधान का रक्षक होता है, किसी मनुस्मृति का नहीं। अगर सरकार वाकई में छुआछूत और अस्पृश्यता के खिलाफ है, तो सबसे पहले हल्द्वानी में मंच का कथित शुद्धिकरण कराने वाले दोषियों पर कार्रवाई करे। #MallikarjunKharge #Manusmriti #IndianConstitution #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch