Molitics

@moliticsindia

राजस्थान में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे (CJP) के वॉलंटियर्स और प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा CJP वॉलंटियर्स के साथ मारपीट की गई, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। अभिजीत दीपके ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन को भैंसों के तबेले में चल रहे सरकारी स्कूलों से कोई परहेज नहीं है, लेकिन स्कूलों की बदहाली उजागर करने पहुंचे CJP वॉलंटियर्स से परेशानी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार और स्थानीय प्रशासन किस सच को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। दीपके ने राजस्थान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस हमले को होने दिया गया और वे मूकदर्शक बने रहे। #RajasthanNews #AbhijeetDipke #AshutoshRanka #CJP #EducationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch