Molitics

@moliticsindia

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भ्रामक और फर्जी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा कानूनी रुख अपनाया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद जलभराव और उड़ानों में बाधा की झूठी खबरें शेयर करने के आरोप में DIAL ने दिल्ली पुलिस में 63 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ​DIAL का आरोप है कि इन हैंडल्स द्वारा पुरानी और असंबंधित फुटेज, जैसे दुबई एयरपोर्ट के जलभराव के पुराने वीडियो, को दिल्ली एयरपोर्ट का बताकर प्रचारित किया गया, जिससे यात्रियों में भ्रम और डर का माहौल बना। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 4 सितंबर को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल-3 के पास कुछ समय के लिए पानी एकत्र जरूर हुआ था, लेकिन उसे 20 मिनट के भीतर साफ कर दिया गया था और विमान परिचालन पूरी तरह सुचारू रहा। संस्था की छवि खराब करने और जनहित से जुड़ी सेवाओं पर अफवाह फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस की साइबर टीम अब इन हैंडल्स की जांच कर रही है। ​#DIAL #DelhiAirport #IGIAirport #FakeNewsAction #DelhiPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch