Molitics

@moliticsindia

यूपी के गाजियाबाद में कैफे को लेकर विवाद सामने आया है। दो दिन पहले हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ता कैफे पहुंचे थे। उन्होंने यहां अवैध हुक्काबार चलने का आरोप लगाया था। नाबालिग लड़कियों के मुस्लिम युवकों के साथ आने का भी दावा किया गया। अब कैफे संचालिका हरलीन कौर सामने आई हैं। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है। हरलीन का कहना है कि उनका कैफे पूरी तरह वैध है। हरलीन ने दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ दीक्षित और अमित पहलवान पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि ये लोग कैफे में मुफ्त खाना खाते थे और हर महीने ₹50 हजार की मांग करते थे।हरलीन के मुताबिक, उनके पास ऑनलाइन पेमेंट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #Ghaziabad #HarleenKaur #HinduRakshaDal #CafeControversy #UttarPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch