न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण शुरू होते ही दर्जनों देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट किया। यह विरोध इजरायल की गाजा और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई को लेकर था। फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल ने अन्य देशों से इस विरोध में शामिल होने की अपील की थी। वॉकआउट के बाद नेतन्याहू ने भाषण जारी रखा और बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों पर तीखी टिप्पणी की। वहीं, UN हॉल के बाहर भी उनके भाषण के दौरान विरोध प्रदर्शन हुए। #BenjaminNetanyahu #UNGA #UnitedNations #UNGeneralAssembly #MiddleEast
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch