Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के डिंडोरी से बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा से जुड़ी तस्वीर सामने आई है। मामला करंजिया ब्लॉक की सेनगुड़ा पंचायत के टफिया टोला का है। यहां तुड़ार नदी पर स्टॉप डेम-काजवे बनना है। इसका 2021 और 2023 में दो बार भूमि पूजन हुआ। करीब 72 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी भी मिली। लेकिन पांच साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। बारिश में नदी का पानी बढ़ जाता है। करीब 50 बच्चे इसी रास्ते से सेनगुड़ा हाईस्कूल जाते हैं। तेज बहाव के बीच परिजन छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराते हैं। दो बार भूमि पूजन के बाद भी पुल या स्टॉप डेम नहीं बना। #Dindori #MadhyaPradesh #SchoolChildren #Senguda #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch