Molitics

@moliticsindia

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एथेनॉल-मिश्रित ईंधन (E20) नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यदि आगामी विधानसभा चुनावों में गोवा और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार होती है, तो मोदी सरकार को पूरे देश में E20 नीति वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। केजरीवाल का आरोप है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति से आम वाहन चालकों और किसानों को नुकसान हो रहा है, जबकि इसका फायदा केवल चुनिंदा उद्योगपतियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश ही सरकार की इन 'जनविरोधी' नीतियों पर लगाम लगा सकता है। #ArvindKejriwal #AAP #E20Fuel #EthanolBlending #GoaPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch