Molitics

@moliticsindia

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल इमारतें, बिना छत के क्लासरूम और गायब बेसिक सुविधाएं सुधारने के लिए जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'स्कूल ठीक करो' निरीक्षण अभियान का ऐलान किया, तो सरकार एक्शन में आ गई। लेकिन एक्शन स्कूल की छतें सुधारने पर नहीं, बल्कि वहां कैमरों की एंट्री बैन करने पर लिया गया! माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में फरमान जारी कर दिया कि अब बिना प्रिंसिपल की लिखित इजाज़त के कोई भी स्कूल में घुसकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकेगा। दलील दी गई है 'बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी' की! यानी छत गिरे तो चलेगा, पर उसकी फोटो बाहर आ जाए तो व्यवस्था की 'प्राइवेसी' भंग हो जाएगी। #RajasthanNews #CJP #SchoolThikKaro #MadanDilawar #RajasthanEducation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch