Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की 10 सितंबर को एक 17 वर्षीय परिचित से मिलने गई थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने शिकायत करने की बात कही तो उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद चारों ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया और लड़की पर चाकू से कई बार वार कर खेत में शव छिपा दिया। 13 सितंबर को कुशक रोड के पास खुले मैदान में उसका शव मिला। शव काफी खराब हालत में था और पुलिस के मुताबिक, आवारा कुत्तों व अन्य जानवरों ने भी उसे नोचा था। पुलिस ने 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर टेंपो का रूट ट्रैक किया। इसके बाद 19 वर्षीय एक युवक और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो चाकू और कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है। #DelhiCrime #DelhiNews #WomenSafety #CrimeNews #SwaroopNagar Delhi Crime, Swaroop Nagar, Sexual Assault, Women Safety, Minor Girl, Crime News

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch