Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से कथित बदसलूकी और पीछा करने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, सफेद SUV में सवार युवकों ने दोनों छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर उनका पीछा किया। छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो युवकों ने उन्हें कार के अंदर खींचने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में DU के दो लॉ स्टूडेंट्स अभिनव और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बताई जा रही SUV भी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी बताए जा रहे नमन की तलाश जारी है। मामले में BNS की धारा 78 (स्टॉकिंग), 79 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है। #HinduCollege #DelhiNews #DelhiPolice #WomenSafety #MukherjeeNagar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch