पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सीबीआई ने हत्या की साजिश रचने और सुपारी (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) देने के आरोप में 2 बीजेपी कार्यकर्ताओं सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को नामजद किया। जांच के मुताबिक, सागर सोनकर पहले चंद्रनाथ रथ के साथ काम करता था और उसने उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के शूटरों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया। सीबीआई ने अब तक 6 शूटरों और बिचौलियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। #ChandranathRath #CBI #WestBengalNews #SubhenduAdhikari #PoliticalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch