Molitics

@moliticsindia

रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन के इंडो-वेस्टर्न पहनावे को लेकर छिड़े विवाद और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनके समर्थन में आ गए हैं। राहुल गांधी ने कृति की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहाँ जाती है यह पूरी तरह से उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने लोगों से महिलाओं की व्यक्तिगत आजादी का सम्मान करने और उन्हें ट्रोल करना बंद करने की अपील की है। इससे पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत सहित कुछ यूजर्स ने विज्ञापन में कपड़ों के चयन पर सवाल उठाए थे। इस पर पलटवार करते हुए कृति सेनन ने कहा था कि त्योहारों की भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास और सम्मान से तय होती है। #RahulGandhi #KritiSanon #KanganaRanaut #HerChoice #WomenEmpowerment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch