Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। #Jamui #BiharNews #JamuiCase #BiharPolice #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch