Molitics

@moliticsindia

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। थॉमसन के दावे के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब ज्ञानेश कुमार पहले से ही चुनाव आयोग से जुड़ी इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। थॉमसन ने ‘ऑनमनोरमा’ को बताया कि दिल्ली की एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उनसे केरल से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछा था। उनके मुताबिक, उस समय वह केरल के मुख्य सचिव थे। थॉमसन ने कहा कि बातचीत के दौरान ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे और उन्होंने उनसे 2019 के लोकसभा चुनाव में पठानमथिट्टा से भाजपा उम्मीदवार बनने में रुचि के बारे में सीधे तौर पर पूछा। थॉमसन के अनुसार, उन्होंने तुरंत इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। थॉमसन ने यह भी दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने उनसे कहा था कि चुनाव जीतने की स्थिति में वह केंद्रीय मंत्री भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। थॉमसन के मुताबिक, उन्हें इस बात पर भी हैरानी हुई कि ऐसा प्रस्ताव किसी भाजपा नेता के बजाय एक मौजूदा IAS अधिकारी की ओर से आया था। #JijiThomson #GyaneshKumar #ElectionCommission #CEC #ModiGovt #KeralaPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch