देश में जारी पेपर लीक विवाद और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की नीयत और प्रशासनिक दावों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में लाए गए नए कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि "यह बिल पेपर लीक रोकने के लिए नहीं है, बल्कि लीक होने के बाद सरकार क्या कार्रवाई कर सकती है, केवल उसके लिए है।" इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित छात्रों के मुआवजे पर चुप्पी, नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति और राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। #AbhijitDipke #CJP #PaperLeak #bjp #jantarmantar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch