जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत से युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो 22 सितंबर को सामने आया, जबकि घटना 3 जून की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक युवती को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। जमुई, समस्तीपुर और अब बांका से लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच सवाल है कि सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था कितनी प्रभावी है? #BankaNews #BiharNews #WomenSafety #BiharPolice #LawAndOrder
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch