Molitics

@moliticsindia

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस द्वारा छात्रों के कथित उत्पीड़न पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सरकार को चेतावनी दी है। दीपके ने कहा कि अगर छात्रों को निशाना बनाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला तुरंत नहीं रुका, तो उनकी पार्टी जल्द ही एक बड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि छात्रों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए। #AbhijitDipke #CJP #StudentProtest #jantarmantar #bjp

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch