वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे की साजिश से जुड़े मामले (UAPA Case) में आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत अर्जी पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उमर खालिद ने हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने पुलिस को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। #UmarKhalid #DelhiHighCourt #DelhiRiots2020 #UAPA
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch