चुनाव आयोग (ECI) द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को फ्रीज किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना, एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस हर बार एक ही पैटर्न दोहराया जा रहा है, जहाँ बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर पार्टियों को तोड़ते हैं और उनका चुनाव चिन्ह छीन लेते हैं। उन्होंने कहा कि "जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।" राहुल गांधी ने इसे देश के लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहने वाले हर मतदाता की है। #RahulGandhi #Congress #TMC #MamataBanerjee #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch