Molitics

@moliticsindia

बिहार की रोजगार नीतियों और निजी कंपनियों के वेरिफिकेशन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक गंभीर मामला उजागर करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने हाथों से फर्जी कंपनियों के जॉइनिंग लेटर बांट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की बेटियों को 'ICU नर्स' का जॉइनिंग लेटर देकर उनसे कॉल गर्ल का काम कराया जा रहा है और उन्हें देह व्यापार के जाल में धकेला जा रहा है। तेजस्वी ने इस पूरी घटना को शर्मनाक बताते हुए सरकार की नीयत और प्रशासनिक तंत्र पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। #TejashwiYadav #NitishKumar #BiharNews #RJD #BiharPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch