सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन ने अदालती आदेश के बाद ध्वस्त किया। जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध मानते हुए हटाने का आदेश दिया था, जिसे 4 सितंबर को जिला अदालत ने भी बरकरार रखा। कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, “जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो कभी सनातनी नहीं हो सकते। एक सच्चा हिंदू दूसरे का अपमान नहीं कर सकता।” #Saharanpur #AkhileshYadav #UttarPradesh #MosqueDemolition #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch