प्रदर्शन में शामिल छात्र आयुष की पिटाई के आरोपी सत्यम पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसने आयुष पर हमला इसलिए किया क्योंकि वह उन प्रदर्शनों में शामिल हुआ था, जहाँ उसके अनुसार "हिंदू विरोधी और भारत विरोधी" नारे लगाए गए थे। जबकि प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर हो रहा था उसमें आयुष शामिल हुआ था। उसे घर लौटते वक्त सत्य सत्यम ने पिटाई कर दी।आरोपी यह भी कहता है कि उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है और लोग उसके वीडियो जितना चाहे साझा करें, वह अपने फैसले पर कायम रहेगा। अब सवाल केवल एक वीडियो का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था का भी है। अगर किसी को किसी प्रदर्शन से आपत्ति थी, तो क्या कानून अपने हाथ में लेना जायज़ है? #ViralVideo #StudentAssault #LawAndOrder #JusticeForAyush #StudentSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch