महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने 22 मार्च 2026 को हुई Drug Inspector, Group-B स्क्रीनिंग परीक्षा में कथित गड़बड़ी की शिकायतों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। शिकायतों में आरोप था कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र मिल गए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में एक उम्मीदवार के प्रश्न सेट पहले मिलने और उससे लाभ लेने की प्रथमदृष्टया पुष्टि हुई। परीक्षा के बाद 506 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे और 485 उम्मीदवारों को पात्र माना गया था। अब सभी आवेदकों के लिए दोबारा परीक्षा होगी, लेकिन नया आवेदन या फीस नहीं देनी होगी। #MPSCExam #DrugInspectorExam #PaperLeak #MPSCRecruitment #ExamScam
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch