Molitics

@moliticsindia

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद के पास बड़ा विस्फोट हुआ। इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 11 नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक से भरी एक गाड़ी पुलिस परिसर के गेट से टकराई, जिसके बाद धमाका हुआ। घटना के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत-बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। #Pakistan #KohatBlast #PakistanBlast #KhyberPakhtunkhwa

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch