Molitics

@moliticsindia

सत्य निकेतन में PG गिरने के बाद कई छात्र डर के कारण PG खाली कर रहे हैं। इसी बीच NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने एक PG संचालक से फोन पर बात कर छात्रों का किराया और सिक्योरिटी मनी वापस करने की मांग की। जाखड़ ने आरोप लगाया कि छात्रों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पहचान होने का हवाला देकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “बिल्डिंग गिरने का इंतजार है क्या? फिर रेंट और सिक्योरिटी वापस करेंगे?” उन्होंने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित जगह जाने देने और उनका पैसा लौटाने की मांग की। #NSUI #SatyaNiketan #PGStudents #DelhiNews #RekhaGupta

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch