Molitics

@moliticsindia

असम के धुबरी (चापर) में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा अदाणी पावर के ₹48,000 करोड़ की लागत वाले 3,200 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखे जाने के बाद विस्थापन का मुद्दा गरमा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2025 में चले बेदखली अभियान के तहत करीब 1,400 बंगाली-मूल के मुस्लिम परिवारों को 1,157 एकड़ ज़मीन से हटा दिया गया था। पीड़ितों का कहना है कि वे दशकों से वहां रह रहे थे और कई लोगों के पास ज़मीन के दस्तावेज भी थे। राज्य प्रशासन द्वारा इस ज़मीन को पावर प्रोजेक्ट के लिए स्थानांतरित किए जाने के बाद, पीड़ितों ने ₹50,000 के अधूरे मुआवजे और स्थायी पुनर्वास न होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। #AssamNews #AdaniPower #HimantaBiswaSarma #Dhubri #EvictionDrive

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch