Molitics

@moliticsindia

TMC के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ. आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट में स्थित पार्टी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को खारिज किया है। रामपुरहाट से 5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी के इस असमय निधन से टीएमसी और राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। #AshishBanerjee #TMCTragedy #WestBengalNews #TMCLeader #TMC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch