Molitics

@moliticsindia

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2026) के दौरान जयपुर के मुरलीपुरा/मानसरोवर स्थित परीक्षा केंद्रों पर भारी प्रशासनिक अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा हॉल में समय पर पहुँचे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र (Question Paper) निर्धारित समय से 45 मिनट से 1 घंटे की देरी से वितरित किए गए, वहीं कई केंद्रों पर प्रवेश समय को लेकर अभ्यर्थियों और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घंटों इंतज़ार और कुप्रबंधन से आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर इकट्ठा होकर सरकार और गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (GGTU) प्रशासन के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। #RajasthanSET2026 #JaipurNews #GGTU #StudentsProtest #RajasthanExams

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch