Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के लिम्बाला गांव स्थित सरकारी स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दावा किया कि स्कूल के प्रिंसिपल अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी पर आते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया। अभिजीत दीपके ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मंगलवार तक आरोपी प्रिंसिपल को हटाया नहीं गया, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन (Protest) करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि स्कूल में 5 क्लासरूम होने के बावजूद सिर्फ 2 टीचर तैनात हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ी है। #HingoliNews #AbhijitDipke #MaharashtraNews #SchoolProtest #EducationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch