News Pinch

@thenewspinch

मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड की जांच के लिए हाईकोर्ट ने एक सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया था. अब समिति की रिपोर्ट में दो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाइपलाइन बदलने और नई नर्मदा पाइपलाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी इस हादसे की बड़ी वजह रही. हालांकि, जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. सामने आए अहम पहलू के मुताबिक, 36 मौतों में से 24 मामलों में दूषित पानी को मौत की वजह माना गया है, जबकि बाकी 12 मामलों में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. MP News | Madhya Pradesh | #MPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch