IIT दिल्ली में MSc Physics के छात्र ऋषिकेश कुमार की छठी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत के बाद कैंपस का माहौल गर्मा गया है। छात्रों ने इसे महज एक हादसा या आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए संस्थान पर गंभीर लापरवाही और "संस्थागत मर्डर" (Institutional Murder) के आरोप लगाए हैं। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिता के निधन के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे ऋषिकेश को हॉस्टल कमरा न मिलना, अकादमिक प्रोजेक्ट में अनदेखी और प्रशासन के संवेदनहीन रवैये ने इस कदम तक पहुंचाया। वहीं विवाद बढ़ता देख आईआईटी प्रशासन ने मामलों की जांच के लिए 5-सदस्यीय बाहरी जांच समिति (External Inquiry Committee) के गठन का ऐलान किया है। #IITDelhi #StudentProtest #JusticeForRishikesh #MentalHealthMatters
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch