Molitics

@moliticsindia

मणिपुर के तमेंगलोंग और नोने जिलों में अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में एक दंपत्ति और महिला सहित 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 6 साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहला हमला सुबह टोलेन गांव में हुआ, वहीं दूसरा हमला लॉन्गपी गांव के पास सिविल वाहन को निशाना बनाकर किया गया। ​ताजा हिंसा के बाद जिरिबाम इलाके में कई घरों में आगजनी की घटना भी सामने आई है। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस बर्बर हमले पर गहरा दुख जताते हुए इसे निर्दोष नागरिकों के खिलाफ कायरतापूर्ण कृत्य बताया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए असम राइफल्स और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान और फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। ​#ManipurViolence #Tamenglong #Jiribam #ManipurNews #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch