Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद और खौफनाक खबर सामने आई है। पीपलकोटी इलाके में अलकनंदा नदी पर बन रहे 'विष्णुगाड-पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट' (THDC) की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भर जाने से बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर खुदाई के काम में जुटे करीब 22 मजदूर अचानक आए मलबे और पानी के तेज बहाव में फंस गए। अब तक सामने आई आधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 13 से 14 मजदूर घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF, सेना और आईटीबीपी (ITBP) की टीमों ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। #ChamoliAccident #TunnelAccident #Uttarakhand #RescueOperation #PushkarSinghDhami

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch