News Pinch

@thenewspinch

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया गया. मुख्य विजेता को तौर पर - कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. साथ में ममूटी को फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. दोनों ने यह सम्मान साझा किया. यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला. आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. श्रीकांत फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया. अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया. 72nd National Film Awards | Indian Cinema | India News | Films

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch