देश की आर्थिक स्थिति और जीडीपी (GDP) विकास दर के आंकड़ों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। प्रधानमंत्री की नीतियों और प्रचार शैली पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा "मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। GDP आपके बनावटी आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो ज़मीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते हैं, वह होता नहीं है; जो नहीं दिखाते, वही असल में ज़मीन पर होता है।" तेजस्वी यादव ने पड़ोसी देशों का हवाला देते हुए दावा किया कि बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे देशों की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। उन्होंने सरकार पर आंकड़ेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल के शासन के बाद अब जुमलों के बजाय धरातल पर काम करने की जरूरत है। #TejashwiYadav #GDPRate #IndianEconomy #RJD
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch