Molitics

@moliticsindia

फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में अचानक 300 फीट का ड्रॉप आने और 24 यात्रियों व क्रू मेंबर्स के घायल होने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच और अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट में विमान के कैप्टन का सैंपल मादक पदार्थ (Marijuana/गांजा) के लिए पॉजिटिव पाया गया है। डीजीसीए (DGCA) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पायलटों को तत्काल प्रभाव से रोस्टर से हटा दिया है। हालांकि, विमानन विशेषज्ञों और एसोसिएशन का कहना है कि टेस्ट पॉजिटिव आने मात्र से यह साबित नहीं होता कि पायलट उड़ान के समय नशे में था या विमान में आई अचानक गिरावट (300 ft drop) इसी वजह से हुई। हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की आशंका की भी जांच की जा रही है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। #AirIndia #AviationSafety #FlightEmergency #DGCA #AirIndiaIncident

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch