लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने चुनाव आयोग के भीतर मचे घमासान और प्रक्रियात्मक विवादों के बीच केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। नेहा सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि "मोदी सरकार को पहले से मालूम था कि एक दिन चुनाव आयोग के भीतर का खेल बाहर आएगा और जनता चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार करने की मांग करेगी।" उन्होंने दावा किया कि "इसीलिए दिसंबर 2023 में जब दोनों सदनों के 141 विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर दिया गया था, तब सरकार ने यह कानून पारित कराया कि चुनाव आयुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।" नेहा ने आगे कहा कि "सदन में कोई विपक्ष ही नहीं था, और अब जाकर समझ में आ रहा है कि वह कानून असल में किसलिए बनाया गया था।" #NehaSinghRathore #ElectionCommission #ECI #GyaneshKumar #IndianPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch