Molitics

@moliticsindia

कालकाजी इलाके में एक नाबालिग से हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी के सभी पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ​एलजी ने संबंधित एजेंसियों को एक हफ्ते के भीतर दिल्ली के सभी सार्वजनिक पार्कों का सेफ्टी ऑडिट (Safety Audit) पूरा करने का आदेश दिया है। नए निर्देशों के तहत पार्कों में पर्याप्त लाइटिंग, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती, और सूर्यास्त के बाद गार्ड्स द्वारा नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा बीट कॉन्स्टेबलों को पार्कों का लगातार दौरा करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा फीडबैक के लिए आसपास के स्कूल-कॉलेजों व RWA के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ​#KalkajiCase #DelhiLG #DelhiPolice #WomenSafety #SafetyAudit

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch