Molitics

@moliticsindia

Tata Institute of Social Sciences (TISS), मुंबई ने अपना 86वां दीक्षांत समारोह, जो 2 अगस्त 2026 को आयोजित होना था, अचानक स्थगित कर दिया। इस समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। संस्थान ने छात्रों को देर रात ईमेल भेजकर केवल इतना कहा कि समारोह "अप्रत्याशित परिस्थितियों" (unforeseen circumstances) के कारण स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, स्थगन की कोई विस्तृत आधिकारिक वजह नहीं बताई गई और नई तारीख की भी घोषणा नहीं की गई। #TISS #Convocation #CJISuryaKant #ChiefJustice #SupremeCourt

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch