Molitics

@moliticsindia

लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने उनका मासिक मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने का ऐलान किया है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक, आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और कार्रवाई के चलते हटाए गए सहायकों को दोबारा बहाल किया जाएगा। राज्य के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। #PanchayatSahayak #UPNews #Lucknow #UttarPradesh #SalaryHike Panchayat Sahayak, UP Government, Honorarium Hike, Lucknow Protest, Panchayat News, Uttar Pradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch